Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Youth assaulted after men barge into Amritsar salon; attempt made to force him into a vehicle.
{"_id":"6ab4b44599103d00440ac516","slug":"video-youth-assaulted-after-men-barge-into-amritsar-salon-attempt-made-to-force-him-into-a-vehicle-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में सैलून में घुसकर युवक से मारपीट, जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में सैलून में घुसकर युवक से मारपीट, जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास
अमृतसर थाना सी-डिवीजन के अंतर्गत गिलवाली गेट इलाके में दिनदहाड़े सैलून में काम कर रहे एक युवक से मारपीट कर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
डैम गंज निवासी पीड़ित हैप्पी ने बताया कि वह गिलवाली गेट स्थित सैलून में काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे बाहर बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों और सैलून संचालकों ने हस्तक्षेप कर उसे बचा लिया।
पीड़ित के अनुसार, विवाद करीब 40 से 50 हजार रुपये के कथित लेन-देन को लेकर है। उसने आरोप लगाया कि रवि कुमार नामक व्यक्ति कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास डंडे व अन्य हथियार थे और उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।
घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार टीम ने मौके का जायजा लिया है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।