{"_id":"6a3f685eb9d7efc48a09ae6f","slug":"video-firing-in-amritsar-due-to-old-enmity-one-injured-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पुरानी रंजिश में फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर के मजीठा रोड क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी की घटना सामने आई है। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पीड़ित सतनाम सिंह ने आरोप लगाया कि वह ताज होटल में काम करता था और वहां कार्यरत एक व्यक्ति से पहले से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले नौकरी से निकाले जाने के बाद रंजिश और बढ़ गई। पीड़ित के अनुसार, 24 जून की शाम बातचीत के बहाने उसे मिलने के लिए बुलाया गया। तय स्थान पर पहुंचते ही दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। बचने की कोशिश में गोली उसकी जांघ में लगी। आरोप है कि हमलावरों ने दातर समेत अन्य हथियारों से भी जानलेवा हमला करने की कोशिश की और वारदात के बाद फरार हो गए।
एसीपी कमलजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना की वजह ताज होटल में हुआ पुराना विवाद था। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।