{"_id":"69953ba6503e26d50c0daeaa","slug":"video-dead-body-of-a-youth-found-in-jandiala-guru-with-cut-marks-on-his-neck-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंडियाला गुरु में मिला युवक का शव, गले पर कट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जंडियाला गुरु में मिला युवक का शव, गले पर कट के निशान
अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र में ज्योतिसर कॉलोनी के पास गुणोवाल सूए के निकट झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान रोहित (24) पुत्र जॉर्ज, निवासी ज्योतिसर कॉलोनी, जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रोहित मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से लापता था। रातभर तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह उसका शव सूए के पास झाड़ियों में मिला।
परिवार का आरोप है कि रोहित के गले पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि रोहित दिहाड़ी मजदूर था और रंग-रोगन (पेंट) का काम करता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और वह नशे से भी दूर रहता था।
थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।