लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Bulletin Sixth day of Bharat Jodo Yatra 13 lakhs looted in Burhanpur Energy Minister statement

देखें खास खबरें: भारत जोड़ो यात्रा का छटवां दिन, बुरहानपुर में 13 लाख की लूट, ऊर्जा मंत्री का शराबबंदी पर बयान

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:18 PM IST
मध्यप्रदेश की खास खबरें

मध्यप्रदेश में सोमवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का छटवां दिन है। इंदौर में दो दिन रुकने के बाद आज यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हो गई है। सुबह ठीक छह बजे बड़ा गणपति से यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हुई। राहुल गांधी सोमवार सुबह कार में बैठकर चिमनबाग मैदान से बड़ा गणपति पहुंचे। स्थानीय नेता व पार्षद पहले से ही राहुल के इंतजार में खड़े थे। तिरंगे झंडे यहां लहरा रहे थे। राहुल के पहुंचते ही यात्रा शुरू हो गई। इंदौर में राहुल गांधी का दो दिन का पड़ाव रहा। इस दौरान राहुल गांधी के अलग-अलग रंग देखने को मिले। राहुल ने साइकिल भी चलाई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जहां राहुल गांधी साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं तो वहीं इस दौरान विधायक जीतू पटवारी समेत अन्य नेता दौड़ लगाते दिख रहे हैं।  

पढ़ें पूरी खबर: Bharat Jodo Yatra: इंदौर से उज्जैन के लिए निकले राहुल, साइकिल भी चलाईं, मोदी-मोदी के नारे भी लगे


मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराबबंदी अभियान को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने हाल ही में अपना समर्थन दिया। ऊर्जा मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों से शराबबंदी की अपील करते हुए जन आंदोलन में लोगों का साथ देने की बात कहते दिख रहे हैं। वह लोगों को शराबबंदी के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प भी दिला रहे हैं। वायरल वीडियो झलकारी बाई की जयंती का बताया जा रहा है। ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री इस मौके पर लोगों को संबोधित कर रह थे। अपने संबोधन में उन्होंने पहली बार शराबबंदी अभियान का समर्थन किया है।  इससे पहले ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने शराबबंदी को लेकर कहा था, कि सरकार कभी भी शराबबंदी नहीं कर सकती है। लोगों को खुद ही शराब छोड़नी होगी।

पढ़ें पूरी खबर:  Gwalior: उमा भारती के शराबबंदी अभियान को ऊर्जा मंत्री का समर्थन, कहा- जन आंदोलन में मैं आपके साथ हूं

बुरहानपुर में शराब ठेकेदार के ऑफिस से 13 लाख की लूट का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात लालबाग थाना क्षेत्र की गुरू गोविंद सिंह कॉलोनी में है। बताया जा रहा है कि चार नकाबपोश बदमाशों ने शराब ठेकेदार के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने वारदात से पहले शराब ठेकेदार के कर्मचारियों को बांधकर किचन और एक अन्य कमरे में पटक दिया था और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। देर रात हुई लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। पुलिस ने लूट करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

पढ़ें पूरी खबर:  बुरहानपुर: शराब ठेकेदार से 13 लाख की लूट, चार नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना दिया वारदात को अंजाम

डिंडौरी जिले में सोमवार को नवमीं कक्षा के एक छात्र को एक दिन का कलेक्टर बनने का मौका मिला। छात्र ने जिला कलेक्टर की कुर्सी पर बैठकर कार्यप्रणाली को समझा। कलेक्टर विकास मिश्रा ने शनिवार को जिले के धनवासागर के सरकारी स्कूल का निराक्षण किया था, इस दौरान छात्र रुद्र प्रताप झारिया ने कलेक्टर से खुद के कलेक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की थी, कलेक्टर विकास मिश्रा ने छात्र की इच्छा पूरी करते हुए न केवल उसे एक दिन का कलेक्टर बनाया बल्कि खुद पूरे कार्यालय का भ्रमण कराया और कलेक्टर की कार्यप्रणाली को भी समझाया। अब आगे रुद्र प्रताप को पेसा एक्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा और उसके जरिए इस कानून की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। 

पढ़ें पूरी खबर: MP News:  डिंडौरी में एक दिन का कलेक्टर बना नवमीं का छात्र, जिला अधिकारी ने अनोखे अंदाज में निभाया वादा

मध्यप्रदेश का बांधवगढ़ नेशनल पार्क अपने बाघों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां से आये दिन बाघों की दिल खुश करने वाली अठखेलियां सामने आती रहती हैं। हाल ही में बाघिन रॉ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाघिन लंबी छलांग मारकर तालाब पार करते नजर आ रही है। वायरल वीडियो में बाघिन खितौली जोन में एक तालाब को धीरे-धीरे पार करते दिख रही है, फिर अचानक लंबी छलांग मारकर तालाब पार करती है। बाघिन के इस मंत्रमुग्ध करने वाले नजारे को सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया है जो कि वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शनिवार-शुक्रवार का बताया जा रहा है। 

पढ़ें पूरी खबर:  Video: बांधवगढ़ में बाघिन रॉ की मनमोहक छलांग देख खुश हुए सैलानी, पर्यटकों ने कैद किया रोमांचक नजारा

मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज फिलहाल अस्थिर है। तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। वहीं, हवाओं का रुख बदलते रहने के कारण तापमान गिर रहा है। दिसंबर के शुरुआती दिनों में ऊपरी हिस्से में बर्फबारी होने की संभावना बन रही है, जिसके असर से प्रदेश में सर्दी बढ़ने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। जबलपुर, भोपाल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रहा। वहीं, प्रदेश में सबसे गर्म दमोह और गुना जिले रहे।

पढ़ें पूरी खबर: MP Weather Today: प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, दिसंबर की शुरुआत में बढ़ेगी सर्दी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: बांधवगढ़ में बाघिन रॉ की मनमोहक छलांग देख खुश हुए सैलानी, पर्यटकों ने कैद किया रोमांचक नजारा

28 Nov 2022

मस्क के ट्वीट पर यूपी पुलिस ने दिया जवाब, पोस्ट हुआ वायरल

28 Nov 2022

गुजरात चुनाव पर अरविंद केजरीवाल ने की भविष्यवाणी, कहा, गुजरात में आएगी AAP सरकार

27 Nov 2022

श्रद्धा मर्डर केस: जंगल से मिलीं हड्डियों की रिपोर्ट श्रद्धा के पिता के DNA से हुई मैच

27 Nov 2022

खतौली उपचुनाव से पहले जयंत को झटका रालोद के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

27 Nov 2022

रामपुर उपचुनाव पर बोले आजम सपा को वोट करने पर धमका रही पुलिस

27 Nov 2022

अनिल परब पर ईडी ने कसा शिकंजा, करीबी सदानंद को किया तलब

27 Nov 2022

करनाल में राजकीय स्कूल की छत से गिरे 12 बच्चे,7 की हालत गंभीर समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

26 Nov 2022

मायावती ने महंगाई पर सरकार को घेरा कहा महंगाई और बेरोजगारी अब चुनावी चिंता नहीं

26 Nov 2022

26/11 हमले के 14 साल पूरे, आज भी डराती है खौफनाक रात

26 Nov 2022

पीएसएलवी-सी54 रॉकेट हुआ लॉन्च, चक्रवातों पर नजर रखना होगा आसान

26 Nov 2022

पंजाब: पत्नी ने प्रेमी संग मिलके की पति की हत्या,शव को घर में दफनाया

26 Nov 2022

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले राहुल गांधी के सामने होगी ये 4 बड़ी चुनौतियां

26 Nov 2022

भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के आरोपों के बीच कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को किया आगे

26 Nov 2022

भारत-पाक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पठानकोट में BSF की फायरिंग के बाद भागे संदिग्ध

26 Nov 2022

कांग्रेस विधायक ने सीएम गहलोत के खिलाफ खोला मोर्चा, जयराम रमेश ने भी दिया बड़ा बयान

26 Nov 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव के BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, जेपी नड्डा ने जारी किया मेनिफेस्टो

26 Nov 2022

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए बयान का किया समर्थन

26 Nov 2022

गुजरात चुनाव में 2002 दंगों की एंट्री, अमित शाह के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने किया पलटवार

26 Nov 2022

अमर उजाला अपराजिता मुहिम, आत्मरक्षा के गुर सीख मजबूत हुईं बेटियां

26 Nov 2022

पानीपत: निजी स्कूल में बच्चे की मौत,स्पोर्ट्स डे पर दौड़ लगाते वक्त नीचे गिरा

26 Nov 2022

दिल्ली पुलिस से बदतमीजी करने पर बुरे फंस गए कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान

26 Nov 2022

राम रहीम की 40 दिन की पैरोल खत्म,पैरोल खत्म होने पर फूट-फूट कर रोने लगी हनीप्रीत

26 Nov 2022

रोहतक: भूख हड़ताल पर बैठे MBBS स्टूडेंट,तीन छात्रों की भी तबीयत बिगड़ी, 1 नवंबर को शुरू किया था धरना

26 Nov 2022

जींद: ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में एक की मौत, करीब 50 से ज्यादा घायल

26 Nov 2022

हिमाचल चुनाव के परिणाम से पहले कांग्रेस को सताया खरीद-फरोख्त का डर

26 Nov 2022

लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश होंगे विपक्ष के पीएम फेस? नीतीश से लेकर ममता तक बढ़ी टेंशन

25 Nov 2022

हरियाणा में लोग भी खरीद सकेंगे VIP नंबर,सरकार ने गाड़ियों की पॉलिसी बदली समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

25 Nov 2022

गुजरात चुनाव: गुजरात के नए मतदाता पलट देंगे सरकार? ये 5 मुद्दे तय कर रहे हैं चुनावी हवा

25 Nov 2022

14 घंटे बाद भी धधका चांदनी चौक, 100 से ज्यादा दुकानें हुईं खाक

25 Nov 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;