फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four masked miscreants looted 13 lakhs from the liquor contractor office in Burhanpur

बुरहानपुर: शराब ठेकेदार से 13 लाख की लूट, चार नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना दिया वारदात को अंजाम

Mon, 28 Nov 2022 03:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 03:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में शराब ठेकेदार के ऑफिस से 13 लाख की लूट हो गई। चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Four masked miscreants looted 13 lakhs from the liquor contractor office in Burhanpur
जांच करती डॉग स्क्वायड की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर में शराब ठेकेदार के ऑफिस से 13 लाख की लूट का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात लालबाग थाना क्षेत्र की गुरू गोविंद सिंह कॉलोनी में है। बताया जा रहा है कि चार नकाबपोश बदमाशों ने शराब ठेकेदार के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने वारदात से पहले शराब ठेकेदार के कर्मचारियों को बांधकर किचन और एक अन्य कमरे में पटक दिया था और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। देर रात हुई लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। पुलिस ने लूट करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शराब ठेकेदार के ऑफिस में काम करने वाले पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार को बैंक बंद होने के चलते आधा दर्जन शराब दुकानों का दो दिन का नकद लगभग सात लाख रुपये ऑफिस में ही रखा था और करीब पांच लाख रुपये नकदी ऑफिस में लाए थे। देर रात चार बदमाशों ने धावा बोला और कट्टे की नोंक पर 13 लाख रुपये की नकद राशि लूट ले गए। बदमाशों के चेहरे पर नकाब था। वह मॉस्क पहने थे। साथ ही सर्दी के समय पहनने वाले टोपे लगाए हुए थे।
विज्ञापन


कर्मचारी सूरज सिंह ने बताया कि कलेक्शन पहले ही रोज की तरह लेकर आए। जैसे ही हम आए अंदर घुसे स्कूटी अंदर रखी। मैन डोर लॉक खोला। जैसे ही अंदर गए जाते से ही हमारे पीछे चार से पांच लोग घुसे, जिसे हम देख नहीं पाए, लेकिन चार लोग घुसे और हमें दबोच लिया। सिर पर कट्टा रखकर और हाथ-पैर बांधकर किचन में और एक को दूसरे रूम में पटककर सारा कैश ले गए। बुराहनपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। हमने मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी भेजा और सीसीटीवी भी खंखाले जा रहे हैं। जल्द ही लूट की घटना को अंजाम देने वाले हमारी गिरफ्त में होंगे। बदमाशों ने कर्मचारियों को हाथ, पैर बांधकर किचन में और एक को रूम में पटक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed