{"_id":"6adb582f1c96c9c9d706b69b","slug":"video-bijhri-naresh-thakur-says-all-youth-should-come-forward-to-help-eradicate-drug-abuse-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिझड़ी: नरेश ठाकुर बोले- नशे के उन्मूलन के लिए आगे आएं सभी युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिझड़ी: नरेश ठाकुर बोले- नशे के उन्मूलन के लिए आगे आएं सभी युवा
राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने शुक्रवार को बाबा बालकनाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चकमोह की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेकर एनएसएस वॉलंटियरों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनएसएस की गतिविधियों से युवाओं में सेवा, समर्पण, सदभाव और कई अन्य मानवीय गुणों का विकास होता है, जिससे वे समाज और देश के लिए किसी न किसी रूप में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित होते हैं। आज के दौर में नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि इस बुराई के उन्मूलन के लिए प्रत्येक नागरिक और विशेषकर युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को एक जन आंदोलन का रूप देने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में एंटी चिट्टा वॉकथॉन जैसे बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं, जिनमें हजारों लोगों ने भाग लेकर मुख्यमंत्री की इस मुहिम को एक जन आंदोलन का रूप दिया है। नरेश ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ बहुत ही सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों की संपत्ति जब्त की जा रही है। इस अवसर पर नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रूबल ठाकुर ने भी अपने विचार रखे तथा एनएसएस वॉलंटियरों से नशा निवारण अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील भी की। इससे पहले, प्रधानाचार्य संजीव कुमार सोहारू, एनएसएस प्रभारी सुरेश कुमार, सुकर्मा देवी, कमल कुमार और अन्य शिक्षकों ने नरेश ठाकुर और रूबल ठाकुर का स्वागत किया तथा शिविर की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।