Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Electrician beaten up when asked to recharge online for electricity supply, case is from Sonipat
{"_id":"67431fdb3b4548a487087c18","slug":"video-electrician-beaten-up-when-asked-to-recharge-online-for-electricity-supply-case-is-from-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजली आपूर्ति के लिए ऑनलाइन रिचार्ज करने को कहा तो इलेक्ट्रीशियन को पीटा, सोनीपत का है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : बिजली आपूर्ति के लिए ऑनलाइन रिचार्ज करने को कहा तो इलेक्ट्रीशियन को पीटा, सोनीपत का है मामला
सोनीपत में राठधना के पास सेक्टर-33 स्थित सुपर मैक्स सोसाइटी के इलेक्ट्रीशियन ने रेजिडेंट व उसके साथियों पर लात-घुस्सों व डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पीडि़त का आरोप है कि रेजिडेंट ने बिजली आपूर्ति करने को कहा तो उन्होंने ऑनलाइन रिचार्ज करने को कहा था। जिसके बाद उन पर हमला किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव झिंझौली निवासी संदीप ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-33 स्थित सुपर मैक्स सोसाइटी में इलेक्ट्रीशियन हैं। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर की देर शाम को वह ड्यूटी पर मौजूद थे। तभी उनकी सोसाइटी में रहने वाले अंकित उनके पास और कहने लगे कि उनकी बिजली चालू कर दीजिए। इस पर उन्होंने अंकित को कहा कि ऑनलाइन रिचार्ज कर लीजिए, बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। यह कहने के बाद वह वहां से चल पड़े। कुछ दूर जाने के बाद अंकित व उसके चार साथी उसके पास आ गए। उन्होंने उनका रास्ता रोक लिया। उसके बाद लात-घुस्सों व डंडों से हमला कर दिया। बुरी तरह पीटने के बाद वह धमकी देकर गए कि उनके सामने कोई बोलेगा तो इसी तरह का हाल कर देंगे। संदीप के बयान पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।