Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
VIDEO : Four accused involved in theft and robbery arrested, Dabwali police took action
{"_id":"672e29cea9c49e16eb07fa03","slug":"video-four-accused-involved-in-theft-and-robbery-arrested-dabwali-police-took-action","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बीकानेर से लेकर पंजाब तक चोरी और लूट की वारदात करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, डबवाली पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : बीकानेर से लेकर पंजाब तक चोरी और लूट की वारदात करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, डबवाली पुलिस ने की कार्रवाई
बीकानेर से लेकर पंजाब तक चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपियों को डबवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार युवकों से दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। डबवाली पुलिस ने आरोपियों को चार नवंबर को किराना की दुकान से 60 हजार रुपये लूटने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस जिला डबवाली में कई दिनों से लूट व स्नेचिंग की वारदात को देखते हुए पुलिस उप अधीक्षक कालांवाली राजीव कुमार और पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय किशोरी लाल के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ डबवाली, स्पेशल स्टाफ डबवाली, साइबर सेल व थाना सदर डबवाली की टीम गठित की गई थी। इन टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की सहायता से चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, रामदास उर्फ काला पुत्र दीवान चंद, मुकेश पुत्र कालाराम निवासी गांव बल्लू वाला जिला फाजिल्का पंजाब व हरिओम पुत्र राजकुमार निवासी गांव गोलू का मोड के रूप में हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।