फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Stolen earrings recovered from two goldsmiths in Talwara

Kangra News: चोरी की बालियां तलवाड़ा के दो सुनारों से बरामद

Sat, 17 Oct 2026 11:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
Stolen earrings recovered from two goldsmiths in Talwara
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। क्षेत्र में चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए संसारपुर टैरेस पुलिस ने सोने की बालियां बरामद की हैं। 23 सितंबर 2026 को हुई चोरी की इन बालियों को पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पंजाब के तलवाड़ा में दो अलग-अलग सुनारों से बरामद किया।
विज्ञापन

मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस थाना संसारपुर टैरेस में मुकदमा नंबर 50/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 और 3 (5) में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच और पूछताछ के दौरान चोरी की बालियों के संबंध में जानकारी जुटाई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की बालियां तलवाड़ा के दो अलग-अलग सुनारों को बेची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों सुनारों के पास से बालियां बरामद कर नियमानुसार कब्जे में ले लीं। पुलिस ने दोनों सुनारों को नोटिस भी जारी किए हैं। मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज और नीले रंग की स्कूटी से जुड़े सुरागों की भी मदद ली गई। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव कुमार (30), निवासी बरनाली और अनुराग चौधरी उर्फ बोंगा (25), निवासी रीड़ी, तहसील जसवां, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed