फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Body of missing elderly man from Una found in Beas River near Chambapattan

Kangra News: चंबापत्तन के पास ब्यास नदी में मिला ऊना के लापता बुजुर्ग का शव

Sat, 17 Oct 2026 11:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
Body of missing elderly man from Una found in Beas River near Chambapattan
रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस थाना रक्कड़ के तहत चामुखा मंदिर के पास ब्यास नदी में लापता हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव चंबापत्तन के पास बरामद हुआ है। शव की पहचान रमेश शर्मा पुत्र चिंतराम निवासी डोहगी उपमंडल बंगाणा, जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रमेश शर्मा दो दिन पहले चामुखा मंदिर में माथा टेकने आए थे। मंदिर में दर्शन करने से पहले वह ब्यास नदी में नहाने के लिए उतरे लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण लापता हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

लगातार तलाशी अभियान के दौरान उनका शव चंबापत्तन के पास नदी से बरामद किया गया। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लापता बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed