फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Theft at Mata Swasthani Temple solved; two arrested

Kangra News: माता स्वस्थानी मंदिर में चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 11:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
Theft at Mata Swasthani Temple solved; two arrested
रक्कड़ (कांगड़ा)। क्षेत्र की पहाड़ी पर स्थित माता स्वस्थानी देवी मंदिर में 25 सितंबर को हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुई पूरी संपत्ति बरामद कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर होशियारपुर, पंजाब में कार्रवाई की।
बरामद सामान में मंदिर की घंटियां, माता की छोटी नथ, छोटा छत्र और चरण पादुकाएं शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार (35), निवासी वार्ड नंबर तीन, गगरेट, जिला ऊना और ज्योति जसवाल (27), निवासी गांव कलोह, जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मंदिर में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित विभिन्न पहलुओं पर काम किया। लगातार प्रयासों के बाद आरोपियों तक पहुंचने और चोरी की संपत्ति बरामद करने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान वापस मिलने से मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान और उनकी टीम की भूमिका की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के दौरान अन्य सुराग मिलने की संभावना है।

कलोहा के शिव मंदिर में भी की थी चोरी
परागपुर (कांगड़ा)। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि माता स्वस्थानी देवी मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों ने पहले 30 और 31 अगस्त की रात को कलोहा के शिव मंदिर से मूर्तियां और अन्य सामान चुराया। इसकी शिकायत रोहित राणा निवासी कलोहा ने रक्कड़ थाने में की है। शिव मंदिर से दो घंटियां, पीतल का नाग और एक गड़वा चोरी हुआ है। अब पुलिस इस मामले में भी जांच को आगे बढ़ाकर सामान बरामद करने के प्रयास कर रही है। इस मामले की पुष्टि एसपी संदीप धवल ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed