Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
VIDEO : In the name of getting cheap ration for Bhandara in the temple in Panipat, 55 thousand people were cheated by pretending to be inspector
{"_id":"673e10dc49a2b6f87d0a8b38","slug":"video-in-the-name-of-getting-cheap-ration-for-bhandara-in-the-temple-in-panipat-55-thousand-people-were-cheated-by-pretending-to-be-inspector","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में मंदिर में भंडारे के लिए सस्ता राशन दिलाने के नाम पर खुद को इंस्पेक्टर बता ठगे 55 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : पानीपत में मंदिर में भंडारे के लिए सस्ता राशन दिलाने के नाम पर खुद को इंस्पेक्टर बता ठगे 55 हजार
पानीपत के सनौली खंड के अंतर्गत आने वाले गांव रामड़ा के मंदिर में आयोजित होने वाले भंडारे में सस्ता राशन दिलाने के नाम पर एक ठग ने मंदिर समिति सदस्यों और ग्रामीणों से 55 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने खुद को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर बताया। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वह पानीपत और करनाल जिले का इंचार्ज है। ठग ने कहानी सुनाई कि एक दिन पहले उन्होंने सनौली बापौली ब्लॉक में राशन डिपूओं पर रेड की है। उनके पास बहुत सारा राशन है। 90 गैस से भरे सिलिंडर भी पकड़े हैं। जिसमें वे मंदिर के नाम सरकारी पर्ची कटवाकर सस्ते दाम पर दे सकते हैं। ठग ने कहा कि वह 400 रुपये में सिलिंडर दिलवा देगा। 1300 में तेल-रिफाइंड का टीन, 3200 में एक क्विंटल चीनी, 400 रुपये में गैस सिलिंडर दिलवा देगा।
खुद को विभाग का पुख्ता अफसर जताने के लिए शातिर ठग ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में भी समझाना शुरू कर दिया। लोगों को बताया कि हर माह कुछ पैसे दो और एक एक करोड़ रुपये लो। सरपंच रामड़ा से कहा कि वह उन्हें गांव में राशन का डिपू दिलवा देगा। इसके लिए सरपंच को उसे समालखा में मिलना होगा। ठग की बातों में आकर ग्रामीण उसकी ठगी का शिकार हो गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर करीब 55 हजार रुपये ठग को दे दिए और सामान लाने के लिए उसके साथ दो लोगों को भेज दिया। ठग ने दोनों को अलग अलग जगह बपौली मंडी के पास उतार दिया और पैसे लेकर फरार हो गया। ग्रामीण उसका इंतजार करते रहे। जबकि कई घंटे बाद भी ठग नहीं लौटा तो ग्रामीणों को उनके साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी कई दिन से लगातार मंदिर में आकर रेकी कर रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत सनौली थाना पुलिस को दी। अब पुलिस ठग को ढूंढने के प्रयास में जुटी है।
ठग बोला चुलकाना गांव से हूं पवन शर्मा है नाम मेरा:
ठग की बातों में आए रामड़ा, राजा खेड़ी, धनसौली गांव के लोगों ने बताया कि ठग ने उनसे कहा कि चुलकाना गांव का रहने वाला है। उसका नाम पवन शर्मा है। वह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में इंस्पेक्टर है। फिलहाल उसके करनाल के साथ पानीपत जिला भी दिया गया है। वह दोनों जिलों में रेड करता है। पकड़े गए राशन को वह मंदिर में भंडारे के नाम पर सस्ती दर पर दिलाने का काम कर सकता है। इसके लिए सरकार रसीद भी दी जाएगी। रामड़ा गांव के सरपंच से कहा कि उनके गांव में राशन डिपू नहीं है। सरपंच से कहा कि अब सरकार 70 राशन कार्डों पर डिपो दे रही है। सरपंच ने कहा कि उनके गांव में 100 राशन कार्ड हैं। ठग ने कहा कि सभी राशन कार्ड लेकर उससे समालखा मिलना।
मामले की शिकायत मिल चुकी है। पुलिस आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। -अरविंद, थाना प्रभारी, सनौली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।