Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : Scrap trader found hanging in warehouse in Karnal, reasons for suicide could not be known
{"_id":"6734b70e3c8b1db51e0871ae","slug":"video-scrap-trader-found-hanging-in-warehouse-in-karnal-reasons-for-suicide-could-not-be-known","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में गोदाम में फंदे पर लटका मिला स्क्रैप व्यापारी, आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : करनाल में गोदाम में फंदे पर लटका मिला स्क्रैप व्यापारी, आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता
करनाल शहर के पिंगली चौक पर एक स्क्रैप व्यापारी ने गोदाम में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। रामनगर निवासी रजत उर्फ हन्नीनंदा (35) करीब 12 साल से स्क्रैप का काम कर रहा था।
पिंगली चौक पर उसका प्लॉट है। वहां उसने गोदाम बनाया है। वह मंगलवार को किसी काम से अंबाला गया था। सुबह करीब चार बजे वापस लौटा तो वह घर नहीं गया और सीधा गोदाम में चला गया। वहां नौकर ने गोदाम का दरवाजा खोला। नौकर कृष्ण ने बताया कि मालिक रजत गोदाम में आए थे और फ्रेश होने के लिए चले गए। इसके बाद वह अपना काम करने लगा तो मालिक ने उसे बुलाया और कहा कि तुम काम बाद में करना, मुझे आराम करना है, अब जाकर तू सो जा।
वह अपने कमरे में जाकर सो गया। जब सोने के बाद कमरे से बाहर आया तो देखा कि मालिक रजत फंदे पर लटके हुए थे। परिजनों की मानें तो हन्नी न तो किसी तरह से परेशान था और न ही किसी के साथ कोई झगड़ा था। वह सबकी मदद करने वाला व्यक्ति था। हन्नी का 8 साल का एक बेटा भी है। हन्नी का एक भाई भी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी टेकचंद ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।