{"_id":"693ce001bdf72413c403cb6e","slug":"video-akali-dal-district-presidents-car-attacked-in-tohana-police-begin-investigation-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में अकाली दल जिला प्रधान की गाड़ी पर हमला, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टोहाना में अकाली दल जिला प्रधान की गाड़ी पर हमला, पुलिस जांच में जुटी
शहर के भुना रोड निवासी शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान मास्टर सुखविंदर सिंह की गाड़ी पर देर रात्रि स्विफ्ट गाड़ी सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया और वह मौके से भाग गए। इसके बाद सूचना डायल 112, शहर पुलिस को दी गई, पुलिस की टीम थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
जिला प्रधान सुखविंद्र गिल ने बताया कि वह गांव अकावली से चंदड़ के रास्ते टोहाना आ रहे थे, जब वे गोविंदपुर से थोड़ा आगे बाईपास के बीच पहुंचे तो स्विफ्ट डिजायर कार से पांच लड़के उतरे जिनके हाथ में दो रॉड और पिस्तौल थी। आरोपी ने उसकी गाड़ी पर हमला करना शुरू कर दिया और धमकी देकर फरार हो गए। गिल ने बताया कि घटना की सूचना जब डायल 112 पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। उन्होंने प्रशाशन से जल्द से जल्द से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उसने पुलिस प्रशासन से परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार लगाई है यदि ऐसा ना किया तो प्रशासन के खिलाफ धरना देने की चेतावनी भी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।