{"_id":"673f32d043e23af65e0f1428","slug":"video-four-accused-arrested-for-committing-fraud-in-different-states-of-the-country","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : देश के विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी करने के चार आरोपी गिरफ्तार, भिवानी का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : देश के विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी करने के चार आरोपी गिरफ्तार, भिवानी का मामला
देश के विभिन्न राज्यों में परिजन बनाकर,सेक्सटॉरशन, एडवरटाइजमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में भिवानी साइबर क्राइम पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, त्रिपुरा, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब, वेस्ट बंगाल व उड़ीसा में धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। इन राज्यों में आरोपियों ने 44 धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देकर आम जनता से करीब 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
उप पुलिस अधीक्षक भिवानी अनूप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक भिवानी नीतीश अग्रवाल द्वारा थाना साइबर क्राइम पुलिस को जिले की आम जनता से अलग-अलग प्रकार से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी करने के लिए धोखे से बैंक खाता खुलवाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों पर भोले भाले नागरिकों को धोखा देकर उनके बैंक खाता खुलवाकर उन खातों को साइबर क्राइम इलाकों में सप्लाई करने और अन्य वित्तीय जानकारी का दुरुपयोग करने के मामले दर्ज हैं। थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के द्वारा खुलवाए गए बैंक खातों की जांच करने पर पाया गया है कि उक्त बैंक खातों पर भारत के अलग-अलग राज्यों में 44 शिकायत दर्ज हैं जिनमें कुल 58 लाख रुपए का फ्रॉड किया गया है।
भोले भाले लोगों के बैंक में खाते खुलवा फिर दस हजार में बेच देता था जानकारी
आरोपी रोनिक निवासी खरक कलां को पुलिस ने हुन्नामल प्याऊ भिवानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी भोले भाले लोग विशेष रूप से मजदूर वर्ग और ग्रामीण नागरिकों को झांसा देकर उनके बैंक खाता खुलवाता था। वह नौकरी दिलाने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने या अन्य लालच देकर ये खाते अपने नियंत्रण में लेता था और इन खातों से संबंधित एटीएम कार्ड, पासबुक और चेक बुक आदि को वह अपने पास रखता था। रौनक बाद में यह कहते अपने साथियों नसीम, मोहित और शाहरुख को 10,000 रुपए प्रति खाते के हिसाब से बेच देता था।
जान पहचान के लोगों को फांसता था शेखर
पुलिस ने आरोपी शेखर उर्फ धोनी निवासी पालुवास भिवानी को हुन्नामल प्याऊ भिवानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी शेखर व रोनिक का सहयोगी है। वह अपने जान पहचान के लोगों का बैंक खाता खुलवाकर रोनिक को बेचता था इन खातों को रोनिक द्वारा आगे साइबर अपराधों में उपयोग के लिए बेचा जाता था।
नसीम खरीदता था बैंक खाते, मेवात के आसपास मजबूत है नेटवर्क
पुलिस ने नसीम निवासी थलचाना, जिला डीग राजस्थान को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथी शाहरुख के साथ मिलकर रोनिक और अन्य लोगों से बैंक खाता खरीदना था आरोपी नसीम इन बैंक खातों को साइबर अपराधियों को बेच देता था इन अपराधियों की जानकारी व नेटवर्क मेवात और आसपास के क्षेत्र में मजबूत है।
--------------------------
शाहरुख दिल्ली और हरियाणा से लाकर देता था बैंक खाते
पुलिस ने शाहरुख निवासी थाल्छन जिला डीग राजस्थान को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी नसीम का मुख्य सहयोगी है। वह बैंक खातों को दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से लाकर नसीम के माध्यम से साइबर अपराधियों को बेचता था।
ये हुई आरोपियों से बरामदगी
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से 6 मोबाइल फोन, 4,000 कैश, 20 बैंक खातों की पासबुक, 10 बैंक खातों की चेक बुक, 13 सिम कार्ड, 12 एटीएम कार्ड, 10 खाली एटीएम कार्ड को बरामद किया गया है।
थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी शेखर व रोनिक को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं वहीं आरोपी नसीम व शाहरुप को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। जिले की आम जनता से सावधानियां बरतने के लिए कहा है। बैंक खाता खोलने या साझा करने में सतर्क रहें किसी भी अजनबी व्यक्ति के कहने पर बैंक खाता ना खोले अपने बैंक संबंधी जानकारी जैसी एटीएम कार्ड, पासबुक,चेक बुक और सिम कार्ड किसी अन्य को न दें। नौकरी, लोन या सरकारी योजनाओं का लाभ देने के झांसे में न आए किसी अज्ञात सूत्र से आने वाली काल या मैसेज को बिना जांचे विश्वास ना करें। वहीं साइबर अपराध होने पर इसकी जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या अपने जिले के थाना साइबर क्राइम को अवश्य दें।
-नीतिश अग्रवाल पुलिस अधीक्षक भिवानी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।