{"_id":"69d49a275969c161630a6528","slug":"durg-fire-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4135606-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: टरबाइन हॉल में ब्लास्ट से लगी आग, जान बचाने के लिए ऊपर से कूदे कर्मचारी; नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: टरबाइन हॉल में ब्लास्ट से लगी आग, जान बचाने के लिए ऊपर से कूदे कर्मचारी; नौ घायल
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस-2 स्थित पच्चीस मेगावाट टरबाइन सेक्शन में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे संयंत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।
घटना के समय मशीन हॉल में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। आग की लपटें देखकर कर्मचारियों में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए कुछ कर्मचारी ऊपर से कूद गए। इस दौरान कई कर्मचारियों के हाथ और पैर में चोटें आईं। वहीं दो कर्मचारी हल्के आग में झुलस गए। कुल नौ कर्मचारी घायल हुए हैं।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में किया भर्ती
घायल कर्मचारियों को तुरंत प्लांट के अंदर मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो कर्मचारियों को सेक्टर नौ अस्पताल रेफर किया गया है। बीएसपी कर्मी शिव मोहन त्रिपाठी और ठेका श्रमिक ओमेंद्र तिस्दा के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। वहीं कीर्ति भगत, महेंद्र कुशवाहा, महेंद्र जायसवाल, वैभव, सुशांत, मनीष और अवधेश को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
आग लगने के कारण की जांच
आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के साथ उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस आगजनी से पच्चीस मेगावाट टरबाइन के केबल वायर जलकर खाक हो गए हैं। भिलाई स्टील प्लांट की तकनीकी टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 के टरबाइन सेक्शन में हुए भीषण हादसे में 5 कर्मचारियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई.
ईश्वर से घायल कर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. BSP में इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति बेहद चिंताजनक है.
हादसे पर भूपेश बघेल का कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 के टरबाइन सेक्शन में हुए भीषण हादसे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि हादसे में कर्मचारियों के घायल होने की सूचना मिली है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बघेल ने कहा कि बीएसपी में इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन से कर्मचारियों की सुरक्षा और प्लांट मेंटेनेंस को लेकर तत्काल कड़े कदम उठाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।