{"_id":"68b54bee3029cdbf2b004561","slug":"video-bus-full-of-passengers-collided-with-tree-on-dallirajhara-durg-road-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद में टला बड़ा हादसा: चलती सड़क पर बची 40 जिंदगियां, यात्रियों से भरी बस पेड़ में जा घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में टला बड़ा हादसा: चलती सड़क पर बची 40 जिंदगियां, यात्रियों से भरी बस पेड़ में जा घुसी
दल्लीराजहरा से दुर्ग जा रही एक ट्रेवल्स की यात्री बस सोमवार को अनियंत्रित होकर सिकोसा गांव के पास एक पेड़ से टकरा गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिसमें से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी जा रही है और उनकी स्थिति पर चिकित्सा दल नजर बनाए हुए है। घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। दुर्घटना के समय बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, हालांकि, तत्काल मदद पहुंचने से स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रशासन ने बस हादसे की हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।