फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   In view of the upcoming festivals, the SP held a crime review meeting and issued strict instructions

अम्बिकापुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, निराकरण के दिए सख्त निर्देश

Sun, 27 Sep 2026 07:50 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 07:50 AM IST
In view of the upcoming festivals, the SP held a crime review meeting and issued strict instructions
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP), डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारियों सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर अपराध, चिटफंड व धोखाधड़ी के मामले, मर्ग जांच, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, महिला संबंधी अपराध, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

लंबित मामलों और गुमशुदगी पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि इन मामलों का शीघ्र निकाल सुनिश्चित किया जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। गुमशुदा व्यक्तियों, विशेष रूप से बच्चों की खोज के लिए 'ऑपरेशन मुस्कान' को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा उनके पुनर्वास पर बल दिया गया। इसके साथ ही पीड़ित मुआवजा योजना के तहत लंबित प्रकरणों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया।

पढ़ें: सरकारी स्कूलों में अक्तूबर से शुरू होंगी ऑनलाइन लाइव कक्षाएं, मिड-डे-मील पहले शिक्षक चखेंगे

नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार: बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की होगी जांच
नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को तत्काल राजसात किया जाए। नशे के कारोबार की वित्तीय जांच (फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन) करते हुए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की कड़ियां जोड़कर संगठित नेटवर्क पर प्रहार किया जाए। जिले में नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

साइबर अपराध और नए ट्रेंड्स पर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत
जिले में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक संचालित 'साइबर जागृति अभियान' की समीक्षा करते हुए एसपी ने अधिक से अधिक नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में साइबर ठगी के नए तौर-तरीकों जैसे म्यूल अकाउंट, पॉइंट ऑफ सेल इन्वेस्टिगेशन, सोशल इंजीनियरिंग, फेक एपीके (APK) और ओटीपी फ्रॉड पर चर्चा की गई। पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित करने और आईटी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों की समयबद्ध जांच के निर्देश दिए गए।

महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
एसपी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों, विशेषकर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों (निवारक निरोध) का कड़ाई से पालन करने को कहा गया।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतते हुए शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कठोर चालानी व दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करना है। इसके लिए हर पुलिसकर्मी को अनुशासन, संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ कर्तव्य का निर्वहन करना होगा। बैठक में एसडीओपी वाड्रफनगर रामअवतार ध्रुव, एसडीओपी कुसमी अलेक्सिस टोप्पो, एसडीओपी रामानुजगंज राजेश बांगडे, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद किस्पोट्टा, डीएसपी आजाक कमलेश्वर भगत समेत जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी और पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: आस्था, उमंग और उत्साह में रंगा श्याम महोत्सव, दर्शन के लिए उमड़े भक्त

26 Sep 2026

VIDEO: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबी महिला घायल

26 Sep 2026

VIDEO: विदेशी फंडिंग से चल रहा धर्मांतरण का नेटवर्क

26 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर युवती और भाइयों से मारपीट

26 Sep 2026

VIDEO: स्कूल की स्मार्ट क्लास से बैटरी-इन्वर्टर चोरी, प्राथमिकी दर्ज

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: अचानक ब्रेक लगाने पर टेंपो से टकराई बाइक, युवक की मौत

26 Sep 2026

VIDEO: बाइक सवार ने महिला के कान से कुंडल खींचे

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: बहन की आंखों की सर्जरी के नाम पर 2.35 लाख रुपये की ठगी

26 Sep 2026

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: यमुना किनारा पर डायवर्जन के बाद भी चले वाहन, लगा जाम

26 Sep 2026

VIDEO: कार सामने आने पर विवाद, मारपीट के बाद करा दिया समझौता

26 Sep 2026

VIDEO: भतीजे ने की सिलबटटे से चाचा की सिर कुचलकर हत्या, गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत

26 Sep 2026

नगर निगम सदन: पार्षदों ने छवि धूमिल होने का आरोप लगाकर कहा- जनता उन्हें चोर समझ रही

26 Sep 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में मां-बच्चों से मारपीट, 13 पर प्राथमिकी

26 Sep 2026

VIDEO: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: दहेज में 10 लाख मांगने पर पति समेत पांच ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज

26 Sep 2026

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: मॉकड्रिल में ताजमहल के पास यमुना किनारे दबोचे गए आतंकी

26 Sep 2026

VIDEO: पुलिस की तत्परता से खोया हुआ बैग मिला वापस

26 Sep 2026

VIDEO: नवरात्रि, जनकपुरी और राम बारात पर रहेगी चाक-चौबंद सुरक्षा

26 Sep 2026

VIDEO: दो बहनों पर धारदार हथियार से हमला

26 Sep 2026

VIDEO: छात्रों को बचाने के लिए रोडवेज बस रोकने पर चालक से हाथापाई, अभद्रता

26 Sep 2026

VIDEO: तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

26 Sep 2026

पलवल अनाज मंडी में इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तुलाई होने से वजन प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हुई

26 Sep 2026

गुरुग्राम में अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

26 Sep 2026

फरीदाबाद में जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन

26 Sep 2026

महागुन मेजेरिया के बाहर गंदगी का पहाड़, 29वीं मंजिल से भी दिख रहा कूड़े का ढेर

26 Sep 2026

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में वनवासियों के उत्पादों की धूम, हल्दी, शहद समेत कई घरेलू उत्पादों को मिला बाजार

26 Sep 2026

नोएडा में एक खेल के कई संगठन, पंजीकरण और मान्यता को लेकर खिलाड़ियों-अभिभावकों में असमंजस

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed