{"_id":"646488214ff30f5e50015cd6","slug":"video-viral-youths-who-came-from-car-in-varanasi-steal-a-child-cctv-footage-surfaced-2023-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video Viral : वाराणसी में लग्जरी कार से आए युवकों ने की बच्चा चोरी, CCTV फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral : वाराणसी में लग्जरी कार से आए युवकों ने की बच्चा चोरी, CCTV फुटेज आया सामने
Wed, 17 May 2023 01:24 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 17 May 2023 01:24 PM IST
सार
वाराणसी के रविंद्रपुरी स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहे पर बीते रविवार की रात सड़क किनारे माता-पिता के साथ सो रहे चार वर्षीय बच्चे को कार सवार युवक उठा ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी के रविंद्रपुरी स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहे पर बीते रविवार की रात सड़क किनारे माता-पिता के साथ सो रहे चार वर्षीय बच्चे को कार सवार युवक उठा ले गए। पूरी घटना नगर निगम के लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चा चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सामने घाट निवासी संजय का अपना कोई घर नहीं है। वह अपने परिवार के साथ सड़क किनारे गुजर-बसर करता है। संजय ने बताया कि बीते रविवार की रात वो अपने चार वर्षीय पुत्र रोहित और पत्नी के साथ रामचंद्र शुक्ल चौराहे के पास सड़क किनारे सो रहा था। अलसुबह नींद खुली तो मेरा बच्चा साथ में नहीं था। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
उसने भेलूपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि कार से आए युवकों ने माता-पिता के बीच में सो रहे बच्चे को हाथ पकड़ कर उठाया और कार में डालकर चलते बने। इस दौरान बच्चे के माता-पिता बेसुध होकर सोते रहे।
विज्ञापन
इस बाबत इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि बच्चे को ले जाने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। तहरीर के आधार अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।