फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ पर चक्रवात अर्नब का पहरा: बादलों में छिपा चांद, मोबाइल बना सहारा; वाराणसी में ऐसे हुआ पूजन

Thu, 29 Oct 2026 10:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 29 Oct 2026 10:42 PM IST
सार

करवा चौथ पर चांद की लुकाछिपी के बीच सुहागिनों ने लंबे इंतजार के बाद चलनी से चंद्रमा का दीदार किया। 14 घंटे का निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पति की लंबी उम्र व अखंड सौभाग्य की कामना की। इस दौरान सिंधी, पंजाबी और मारवाड़ी परंपराओं के अनुसार पूजन-अर्चन किया गया।

विज्ञापन
Karwa Chauth hide and seek moon glimpse sieve rituals performed according Sindhi Punjabi Marwari traditions
मोबाइल में चांद का दीदार करती व्रती महिला। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में करवा चौथ पर मौसम ने चांद के दीदार में बाधा डाली। बादलों के कारण चंद्रमा के नजर नहीं आने पर कई सुहागिनों ने मोबाइल पर चांद की तस्वीर देखकर पूजन किया। 14 घंटे का व्रत रखने के बाद महिलाओं ने परंपरा के अनुसार अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना की।



Trending Videos
Karwa Chauth hide and seek moon glimpse sieve rituals performed according Sindhi Punjabi Marwari traditions
पूजन के लिए तैयार महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बादलों की लुकाछिपी के बीच बृहस्पतिवार को चांद के दीदार के लिए सुहागिनों को लंबा इंतजार करना पड़ा। करीब 14 घंटे का व्रत रखने के बाद महिलाओं ने चलनी की ओट से चंद्रमा और अपने सुहाग का दीदार किया। चंद्रदेव को अर्घ्य देकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना की। 

Karwa Chauth hide and seek moon glimpse sieve rituals performed according Sindhi Punjabi Marwari traditions
थाली में पूजन सामग्री रखकर चांद का दीदार। - फोटो : अमर उजाला

सरस्वती, हंस पंचमहापुरुष और बुधादित्य समेत सात महायोगों में महिलाओं ने करवा चौथ का पूजन किया। घरों से लेकर मंदिरों, कॉलोनियों और अपार्टमेंट तक सामूहिक पूजन के आयोजन हुए। सिंधी, पंजाबी और मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार पर्व मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth hide and seek moon glimpse sieve rituals performed according Sindhi Punjabi Marwari traditions
पूजन के लिए घेरे में बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

अखंड सौभाग्य और पति की मंगलकामना के लिए सुहागिनों ने सुबह स्नान के बाद जल, अक्षत, पुष्प आदि लेकर व्रत का संकल्प लिया। सरगी ग्रहण कर व्रत की शुरुआत हुई। दिनभर महिलाएं पूजन की तैयारियों में जुटी रहीं। कोई पूजा सामग्री जुटाने में लगी थी तो कोई हाथों में मेहंदी रचा रही थी। चक्रवाती तूफान के असर से दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। 

विज्ञापन
Karwa Chauth hide and seek moon glimpse sieve rituals performed according Sindhi Punjabi Marwari traditions
करवा चौथ की आकर्षक तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

शाम ढलते ही महिलाओं की निगाहें चांद पर टिक गईं, लेकिन बादलों के कारण चंद्रमा के दर्शन में देरी हुई। चंद्रोदय के निर्धारित समय के अनुसार रात 7:57 बजे के आसपास चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की परंपरा निभाई गई। महिलाओं ने चलनी से चांद और फिर पति का चेहरा देखा। चौथ माता की कथा सुनी और मिठाई का भोग लगाकर करवा फेरने की रस्म निभाई। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed