{"_id":"2387dfacce0f42327ae333aa8022acb1","slug":"villagers-have-lot-of-problem-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्गम घाटीः दरकते पहाड़ों में सिमट गई हजारों जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्गम घाटीः दरकते पहाड़ों में सिमट गई हजारों जिंदगियां
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Tue, 22 Oct 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली जिले की उर्गम घाटी में आपदा के चार माह बाद भी सुविधाएं बहाल नहीं हो पाई हैं। घाटी में पैदल पुलिया, आम रास्ते, पेयजल योजनाएं और मोटर मार्ग अब भी क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
उर्गम घाटी के देवग्राम, बड़गिंडा, उर्गम, ल्यारी, सलना, गीरा, बांसा, भर्की, पिलखी, अरोसी और भेंटा गांवों के ग्रामीण पैदल आवाजाही कर रहे हैं। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
पढें, एक रात में बनाया 4 लाख का गेम
ग्रामीण डर के साए में मजबूर
ऐसे में घाटी के लिए वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। क्षेत्र में इन दिनों जंगली भालू, सुअर और गुलदार का आतंक बना हुआ है। मजबूर ग्रामीण डर के साए में अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए पैदल ही आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, उर्गम घाटी के समीप ही आपदा प्रभावित क्षेत्र डुमक, कलगोठ, पल्ला जखोला और किमाणा गांवों के ग्रामीण भी क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों से ही आवागमन कर रहे हैं।
पढें, पेट्रोल के लिए 100 किमी दूर जाते हैं आप?
केस-एक
16/17 जून को हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध हो गया था। जो अभी तक भी ठीक नहीं हो पाया है। 21 अक्तूबर को उर्गम गांव से अपने भाई की शादी में घाट ब्लॉक के सेंती गांव जा रही विजया देवी अपने दो बच्चों को लेकर 8 किमी पैदल चलकर हेलंग पहुंची। विजया का कहना है कि शासन-प्रशासन ने घाटी की ओर से मुंह फेर दिया है।
पढें, तीर्थ पुरोहित नहीं है मुआवजे के 'हकदार'
केस-दो
देवग्राम के राजेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि कल्प गंगा के बहाव से गांव के पैदल पुलिया और आम रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए थे, जो अब तक दुरुस्त नहीं हुए हैं। डीएम ने मनरेगा के तहत गांवों में पैदल रास्तों को सुधारने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक विकास खंड से इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।