फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Teachers did not return to school after Diwali vacation, students returned bereft

दीपावली अवकाश के बाद स्कूल नहीं लौटे शिक्षक, छात्र लौटे बैरंग

Sat, 29 Oct 2022 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers did not return to school after Diwali vacation, students returned bereft
दिवाली अवकाश समाप्त होने के बाद भी उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर का ताला नहीं खुला। शिक्षकों के स्कूल नहीं पहुंचने से अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने पहुंच छात्र बैरंग लौट गए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। वहीं शिक्षा विभाग का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सत्यता पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर में कक्षा 6 से 8 तक 20 छात्र अध्ययनरत हैं। विद्यालय में 22 से 27 अक्तूबर तक दिवाली का अवकाश था लेकिन शिक्षक छुट्टी समाप्त होने के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचे। शनिवार को जब छात्र अंग्रेजी का पेपर देने विद्यालय पहुंचे तो वहां ताला लटका था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई शिक्षक नहीं आया तो वे लौट गए। छात्रों के बैरंग लौटने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण आशाराम नौटियाल, हरीश भट्ट ने कहा कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षक हैं लेकिन दिवाली अवकाश समाप्त होने के बाद भी कोई शिक्षक विद्यालय नहीं आया जबकि बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक विद्यालय में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी नहीं आते ताला नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्ग लाल खनेड़ी ने कहा कि परिवार में किसी की मृत्यु होने के कारण वे दाह संस्कार में चले गए थे जिससे विद्यालय नहीं पहुंच पाए। प्रधानाध्यापक ने कहा कि अन्य सहायक अध्यापक दिवाली अवकाश समाप्त होने के बाद भी स्कूल नहीं लौटे हैं। सहायक शिक्षकों ने अवकाश भी नहीं लिया है।

मामले की जांच के लिए उप शिक्षाधिकारी डुंडा को निर्देशित किया गया है। मामले में सत्यता पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -पदमेंद्र सकलानी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed