फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers in Mori area troubled by weak network connectivity.

Uttarkashi News: मोरी क्षेत्र में कमजोर नेटवर्क से ग्रामीण परेशान

Thu, 03 Sep 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 03 Sep 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Mori area troubled by weak network connectivity.
पुरोला। विकासखंड मोरी के दूरस्थ क्षेत्रों में बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति ग्रामीणों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। कई पुराने टावरों की रेंज और क्षमता कम होने और नए लगाए गए टावरों के अब तक संचालित नहीं होने से क्षेत्र में संचार व्यवस्था प्रभावित है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क के अभाव में जरूरी फोन कॉल करने के साथ ही ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल बैंकिंग और अन्य इंटरनेट आधारित सेवाओं का लाभ लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर भाजपा के मनमोहन सिंह चौहान ने बीएसएनएल उत्तराखंड के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने महाप्रबंधक से जनहित को देखते हुए मोरी क्षेत्र में लगाए गए नए टावरों को जल्द संचालित कराने और पुराने टावरों की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक तकनीकी सुधार कराने का अनुरोध किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed