फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   113 दिन धरने के बाद बता रहे कि निरस्त हो चुका है सड़क का प्रस्ताव

113 दिन धरने के बाद बता रहे कि निरस्त हो चुका है सड़क का प्रस्ताव

Wed, 16 May 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
113 दिन धरने के बाद बता रहे कि निरस्त हो चुका है सड़क का प्रस्ताव
उत्तरकाशी। करीब डेढ़ दशक पहले स्वीकृत महज आठ सौ मीटर लंबी सड़क की मांग को लेकर पोखरी के ग्रामीण बीते 113 दिन से डीएम के दफ्तर में धरने पर डटे हैं। ग्रामीण सड़क निर्माण की उम्मीद में धरने पर बैठे थे, लेकिन बुधवार को गंगोत्री विधायक व डीएम ने सड़क का प्रस्ताव निरस्त होने की सूचना देकर ग्रामीणों को चौंका दिया। सरकार एवं शासन-प्रशासन के इस रवैये से स्वयं को ठगा महसूस कर रहे ग्रामीणों ने अब सड़क का निर्माण शुरू होने तक धरना-आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2004-05 में जिला मुख्यालय के निकटवर्ती पोखरी गांव के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी। निम बैंड से महज आठ सौ मीटर लंबी सड़क में चीड़ के छोटे-छोटे करीब चार सौ पेड़ आ रहे थे। प्रशासन एवं सरकारी विभागों की लेटलतीफी और पड़ोस के गांव द्वारा विरोध किए जाने पर मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा और वहां से भी फैसला सड़क के पक्ष में आया। इस पर भी सड़क का काम शुरू नहीं होने पर पोखरी के ग्रामीणों ने बीते 24 जनवरी से कलक्ट्रेट परिसर में आंदोलन शुरू किया था और अभी तक धरने पर डटे हैं। बुधवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत एवं डीएम डा. आशीष चौहान ने धरना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों को बताया कि वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने सड़क को लेकर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा था। जवाब नहीं दिए जाने के कारण अब सरकार ने सड़क के वन भूमि संबंधी प्रस्ताव को निरस्त कर रोक लगा दी है। उन्होंने ग्रामीणों से फिलहाल आंदोलन स्थगित करने को कहा है।
विज्ञापन


स्वीकृति के दस सालों तक पेड़ों का पातन और सड़क का निर्माण नहीं होने पर वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से इस पर जवाब मांगा था। तब जवाब नहीं देने की वजह से यह प्रस्ताव निरस्त किया गया। हालांकि सरकार ने दोबारा इसका प्रस्ताव मांगा है। अब नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कराकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल रावत, विधायक गंगोत्री क्षेत्र।

महज आठ सौ मीटर सड़क निर्माण के मामले को इतने सालों तक लटका कर सरकार व शासन-प्रशासन ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं। 113 दिन तक धरना देने के बाद सड़क पहले से निरस्त होने की सूचना दी जा रही है। अब तो ग्रामीण सड़क का काम शुरू होने तक धरना जारी रखेंगे।
बलवीर कैंतुरा, आंदोलनकारी पोखरी गांव उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed