{"_id":"5afb158b4f1c1bea408b5876","slug":"15264044882-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए डांडा गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए डांडा गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 15 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। लंबे समय से अधर में लटके सुनाली-डांडा मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर डांडा गांव के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
सुनाली से डांडा गांव तक स्वीकृत डेढ़ किमी लंबी सड़क का सालों बाद भी निर्माण नहीं होने से डांडा गांव के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने पर भी कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखकर मौके पर पहुंचे लोनिवि के अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी ने एक माह के भीतर निविदा जारी कर सड़क का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया। प्रदर्शनकारियों में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनपली देवी, ग्राम प्रधान मीनाक्षी रावत, धाम सिंह, वीरपाल नेगी, यशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रसन्ना देवी, सोवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।