फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1

1

Tue, 22 May 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
1
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम छह साल में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस अपशिष्ट) परियोजना का एक भी मानक को पूरा नहीं कर पाया है। डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण तथा पृथकीकरण कर कूड़ा उठाकर ट्रंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने का काम वैज्ञानिक विधि से शुरू नहीं हो पाया है। खुले वाहनों से कूड़ा ले जाने से पॉलिथीन युक्त कचरा उड़कर लोगों के सर पर गिर रहा है। जबकि ठोस अपशिष्ठ नियमावली खुले वाहनों में कूड़ा ले जाने की इजाजत नहीं देती है।
हरकी पैड़ी क्षेत्र में कालिंदी मार्केट के पास मंगलवार को करीब 11 बजे खुली ट्रैक्टर-ट्राली से पॉलिथीन की पन्नियां उड़कर स्नान कर आ रहे यात्रियों के ऊपर जा गिरी। ऐसे में उन्हें फिर से हरकी पैड़ी पर जाकर डुबकी लगानी पड़ी। नियमानुसार कूड़ा बंद गाड़ियों में ही शहर से ट्रंचिंग ग्राउंड तक ले जाया जाना चाहिए, लेकिन इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा भूमिगत नहीं किया जा रहा है। खुले में कूड़े ढेर लगाए जाने से लोग दुर्गंध से परेशान हैं। कई बार विरोध प्रदर्शन के बाद भी सिस्टम मूकदर्शक बना बैठा हैै।
विज्ञापन


लोगों ने पैसे नहीं दिए तो कूड़ादान उठा दिया
घर-घर से कूड़ा लेने के लिए अनुबंधित कंपनी केआरएल की धींगामस्ती से भी लोगों में रोष है। भूपतवाला वार्ड नगर दो की पीपलवाली गली के लोगों का आरोप है कि उनके घर पर एक दिन भी कंपनी का कर्मचारी कूड़ा लेने नहीं आया। जबकि यूजरचार्ज लेने के लिए कंपनी का कर्मचारी आ गया। लोगों ने विरोध किया तो कंपनी के कर्मचारियों ने वहां से कूड़ादान ही उठवा दिया है। समाज सेवी सतीश चंद्र शर्मा ने नगर निगम प्रशासक से केआरएल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम के आदेश का भी अनुुपालन नहीं
खुले वाहनों से कूड़ा नहीं ले जाने का डीएम ने भी आदेश दिया है। बावजूद इसके केआरएल खुले वाहनों में कूड़ा ले जा रहा है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश गुंज्याल का कहना है कि कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर सख्त किया जा रहा है। कंपनी नहीं मानी तो उसका चालान किया जाएगा। डा. गुंज्याल ने कहा कि कंपनी को अनुबंध की शर्तों के साथ ही ठोस अपशिष्ठ नियमावली के अनुसार काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed