फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Running administrative office of the Central Prison Training Institute

ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में चल रहा सेंट्रल जेल का प्रशासनिक दफ्तर

Mon, 21 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Mon, 21 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन

संपूर्णानंद शिविर में सेंट्रल जेल की हालत खस्ता है। जेल का प्रशासनिक दफ्तर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के भवन में चल रहा है। जेल में न तो वाच टावर लगाए गए हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल जैमर ही लगे हैं। महिला कारागार व बाल कारागार में भी ताले लटके हैं।

विज्ञापन

  संपूर्णानंद शिविर (खुली जेल) की 20 एकड़ भूमि पर 512 कैदियों की क्षमता वाली सेंट्रल जेल की वर्ष 2003 में स्थापना की गई थी। जिसमें 32 एकांतवास हैं। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से 2008 तक सेंट्रल जेल का निर्माण किया गया। उसके बाद से शासन से पैसा नहीं मिलने पर अधूरा निर्माण कर कंपनी ने छोड़ दिया। 2011 से सेंट्रल जेल में दोष सिद्ध कैदियों को रखा जाने लगा। लेकिन, इन कैदियों की सुरक्षा व निगरानी के कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। जेल में सिर्फ 297 दोष सिद्ध वाले कैदियों को रखा गया है।
विज्ञापन

  सुरक्षा के मद्देनजर जेल में न तो वाच टावर है और न ही सीसी कैमरे व मोबाइल जैमर लगाए गए हैं। महिला बंदी रक्षक और संतरी भी नहीं हैं। सेंट्रल जेल में ही महिला व बाल कारागार भी बनी है। इन दोनों कारागार की क्षमता 40 महिला और 40 बाल कैदियों की है। जिनमें महिला व बाल कैदियों को न रखने से ताले लटके हैं। पांच वाच टावर बनने थे। जिनमें एक ही टावर का आधा-अधूरा निर्माण किया गया है। अगर, कारागार विभाग ने इस ओर ध्यान न दिया तो कैदियों के भागने का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। बता दें कि बीते दिनों दो कैदी भाई यहां से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed