Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PO CT lab has not yet started at the medical college.

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में शुरू नहीं हुई पीओ सीटी लैब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
PO CT lab has not yet started at the medical college.
रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज में पीओ सीटी (पाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग) लैब में जांचें शुरू नहीं हो पाई हैं। उपकरण और स्टाफ की कमी के कारण लैब का शुभारंभ अटक गया है। इससे मरीजों को रियायती दर पर जांच कराने का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने नवंबर के अंत तक लैब का संचालन शुरू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पीओ सीटी लैब में मरीज के बेड के पास या तुरंत मौके पर ही जांच की सुविधा मिलती है। रिपोर्ट के लिए बड़ी लैब में सैंपल भेजने की जरूरत नहीं पड़ती। मेडिकल कॉलेज में लैब बनकर तैयार हो गई लेकिन इसे शुरू नहीं किया गया। इससे यहां ब्लड शुगर और डायबिटीज, ग्लूकोमीटर से ब्लड शुगर, हार्ट और कार्डियक, सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड कैल्शियम, हीमोग्लोबिन, फ्लू, डेंगू, मलेरिया रैपिड टेस्ट, रैपिडयूरिन जैसे कई टेस्ट नहीं हाे पा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
सुविधा नहीं मिलने से मायूसी
लैब बनने के बावजूद सुविधा नहीं मिलने से लोगों में मायूसी है। आवास विकास, रुद्रपुर निवासी बबलू कुमार ने बताया कि पीओ सीटी लैब शुरू करने की घोषणा तीन महीने पहले की गई थी। अब तक भी सुविधा नहीं मिल रही है। रुद्रपुर शहर निवासी शेखर कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद कई जांच नहीं होने से परेशानी होती है। जल्द लैब का संचालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
वर्तमान में चंदन डायग्नोस्टिक के माध्यम से जांच हो रही हैं। अगले सप्ताह से ट्रायल शुरू होगा और 30 नवंबर तक नियमित रूप से लैब का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बीपीएल, आयुष्मान और गर्भवती महिलाओं के लिए कई जांचें निशुल्क रहेंगी। -डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed