फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   strong infomation network for disaster control in uttarakhand

अब जल्द मिलेगी आपदा की सूचना, बनेगा मजबूत सूचना तंत्र

Wed, 30 Mar 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Mar 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
strong infomation network for disaster control in uttarakhand
flood - फोटो : concept photo

उत्तराखंड को प्राकृतिक आपदा के दौरान सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से हो सके इसके लिए पर्वतीय जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में सूचना तंत्र को अत्याधुनिक बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए मंगलवार को नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट सर्विसेज (एनडीएमएस) और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग के बीच समझौता हुआ है। एनडीएमएस की ओर से अदर डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (ओडीएमपी) के तहत सूचना तंत्र विकसित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बीएसएनएल को सौंपी गई और लिए 19.54 करोड़ के बजट का प्रावधान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव संतोष बड़ोनी के मुताबिक पहले चरण में 120 जगहों पर सेटेलाइट फोन स्थापित किए जाएंगे। गृह मंत्रालय, एनडीआरएफ मुख्यालय, राज्य मुख्यालय को सूचना तंत्र से जोड़ने के साथ राज्य के आपदा प्रभावित जिलों में 81 टेलीकम्यूनिकेशन सेंटर विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जिला मुख्यालय से लेकर गृह मंत्रालय के आला अफसरों को पहल झपकते ही सूचनाएं भेजी जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed