फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth should be educated and contribute to the service of the nation

शिक्षित होकर राष्ट्र सेवा में योगदान दें युवा

Sat, 24 Aug 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth should be educated and contribute to the service of the nation
रुड़की स्थित केएलडीएवी इंटर कालेज के सभागार में कालेज के संस्थापक कन्हैयालाल के 150वीं जयंती के म? - फोटो : ROORKEE
केएलडीएवी पीजी कालेज में शनिवार को कन्हैया लाल ट्रस्ट के संस्थापक राय सहाब कन्हैया लाल का 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। इसके बाद समारोह में केएलडीएवी इंटर कालेज, केएल पॉलिटेक्निक और डीएवी पीजी कालेज के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रघु श्रीनिवासन ने युवाओं को शिक्षित होकर राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। केएलडीएवी की प्रबंधन समिति के सदस्य विंग कामंडर मोहित गर्ग ने संस्था के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रुड़की में इस कालेज की स्थापना वर्ष 1936 में की गई थी। इसके पहले बीएड की छात्राओं ने मां सरस्वति की वंदना की। कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. गोपाल रंजन, सचिव प्रमोद दयाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विधायक प्रदीप बत्रा को भी स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आईआईटी रुड़की के पूर्व उपनिदेशक डॉ. एसपी गुप्ता ने राय सहाब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राय सहाब के जीवन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। सालभर होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कालेज के छात्रों ने गोविंदा आला रे... गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसका निर्देशन शालिनी त्रिपाठी और गौरी शंकर ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. यशोदा मित्तल, प्रधानाचार्य मनोज सैनी, डॉ. पुर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ. नवीन कुमार, सीता गुप्ता, अतुल गर्ग, मोहित गर्ग, सुषमा गर्ग, प्रोफेसर डीबी गोयल, डॉ. एपी मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed