फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sowing new sugarcane varieties will improve the economic condition of farmers

Roorkee News: गन्ने की नई प्रजातियों की बुआई से किसानों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति

Wed, 16 Sep 2026 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Sowing new sugarcane varieties will improve the economic condition of farmers
गन्ने की नई प्रजातियों में खर्च कम आने से किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। गन्ना विभाग ने असोजी गन्ने की बुआई के लिए अगेती व सामान्य प्रजातियों के बीज उपलब्ध करवाने की बुकिंग शुरू कर दी है। गन्ना पर्यवेक्षक 15 अक्तूबर से नई-नई प्रजातियों के बीज उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में हाल में गन्ने की अगेती प्रजाति सीओ 0238 का रकबा 80 फीसदी किसानों ने बोया हुआ है। इस प्रजाति के गन्ने की फसल का उत्पादन दो वर्ष पहले तक बहुत अच्छा मिल रहा था लेकिन अब इस प्रजाति में रोग बहुत ज्यादा लगने लगा है। फसल को बीमारी से बचाने के लिए किसानों को बार बार कीटनाशक व फफूंदी नाशक दवाई का छिड़काव करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान गन्ने की बसंतकालीन बुआई मार्च से लेकर सितंबर माह तक दवाओं का छिड़काव करने के लिए मजबूर हैं। बार-बार कीटनाशक दवाओं के छिड़काव से फसल की लागत बढ़ गई है। इस प्रजाति से परेशान होकर किसान नई प्रजाति की आस लगाए बैठे हैं। गन्ना विभाग असोजी गन्ने की बुआई में नई प्रजाति के बीज उपलब्ध करवाने के प्रयास में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकबालपुर गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एसोजी गन्ने की बुआई के लिए सीओ 17018 , सीओ 13035 व सीओपी 12221 प्रजाति के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। इच्छुक किसान अपने क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक से मिलकर बुआई का रकबा नोट करवा दें।

इकबालपुर गन्ना विकास समिति के सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर से गन्ने के बीज मिलने शुरू हो जाएंगे। किसानों को नई प्रजाति के बीज बोने से उत्पादन ज्यादा मिलेगा व लागत कम आएगी। इससे किसानों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। उधर शुगर मिल भी नई प्रजातियों की बुआई की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed