{"_id":"6aaa9f5a88c713d46009caa2","slug":"athletes-shine-at-the-block-level-sports-competition-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1067436-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ब्लॉकस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छाए खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ब्लॉकस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छाए खिलाड़ी
विज्ञापन
विद्यालयी शिक्षा सत्र 2026-27 के अंतर्गत आयोजित ब्लॉकस्तरीय एथलेटिक्स एवं कबड्डी-खो-खो क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकादमी, बिझौली में उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में अंडर-11 प्राथमिक एवं अंडर-14 उच्च प्राथमिक वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र चौधरी और डायट प्राचार्य मेराज अहमद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कविन्द्र चौधरी ने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जबकि आकांक्षा राठौर ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, तश्तरी फेंक और खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राथमिक वर्ग में बसवाखेड़ी के शिवम, मन्नाखेड़ी के अंश और इट्स ऑल पॉसिबल स्कूल के विराज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं जूनियर वर्ग में रिहान, ऊमाम, एहतेशाम और अविराज ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अल्किया, वंदना, सायमा, रश्मि और माफिया विजेता रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में नगला सलारू तथा जूनियर वर्ग में सर सैयद मंगलौर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में ब्लॉक खेल समन्वयक दिनेश बड़वाल सहित शिक्षकों और खेल प्रेमियों का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।