फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Online applications for the D.El.Ed. entrance exam have started

Roorkee News: डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Wed, 16 Sep 2026 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Online applications for the D.El.Ed. entrance exam have started
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से द्विवर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा-2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी छह अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 18 नवंबर को प्रदेश के 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार, डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी होना जरूरी है। वहीं बताया गया कि एक मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी से केवल एक ही अभ्यर्थी पंजीकरण या आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर की रात 12 बजे रहेगी ताकि इच्छुक अभ्यर्थी रात तक आवेदन शुल्क जमा कर सके। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 600 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 300 रुपये और सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अभ्यर्थी 9 से 11 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन या परिवर्तन कर सकते है। इसके बाद अभ्यर्थी की ओर से आवेदन में कोई भी संसोधन या परिर्वतन नहीं किया जा सकेगा। परिषद की ओर से पत्र में कहा गया है कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल का अध्ययन कर लें। पात्रता और परीक्षा संबंधी अन्य जानकारी भी इसी साइट में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed