फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Notice to 3000 building owners who have been evading property tax for eight years

Roorkee News: आठ साल से संपत्ति कर चोरी रहे 3000 भवन स्वामियों को नोटिस

Fri, 18 Aug 2023 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Notice to 3000 building owners who have been evading property tax for eight years
नगर निगम रुड़की ने शहर में साढ़े तीन हजार भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने सेल्फ असेसमेंट का प्रपत्र ही आज तक जमा नहीं किया है। यही नहीं यह लोग संपत्ति कर नहीं दे रहे हैं। पुराने रिकाॅर्ड से मिलान कराने पर यह मामला उजागर हुआ है। इन लोगों पर दो करोड़ से अधिक का बकाया है। इसे निगम पैनल्टी सहित वसूली करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन



नगर निगम ने वर्ष 2015 में संपत्ति कर को सेल्फ असेसमेंट से जोड़ दिया था। इसके बाद शहर के लोगों ने अपने भवन व प्रतिष्ठान की स्वयं ही पैमाइश कर निगम की ओर से दिए गए सेल्फ असेसमेंट के प्रपत्रों को जमा कराया था। इसके बाद से सेल्फ असेसमेंट के आधार पर ही संपत्ति कर वसूला जा रहा है। पहले के मुकाबले भवनों की संख्या कम होने के चलते नगर निगम के अधिकारियों ने पुराने रिकाॅर्ड से सेल्फ असेसमेंट के रिकाॅर्ड का मिलान कराया। इसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन






नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि जांच करने पर पता चला है कि शहर में साढ़े तीन हजार भवन स्वामी ऐसे हैं जो वर्ष 2015 से पहले संपत्ति कर जमा कर रहे थे लेकिन इसके बाद सेल्फ असेसमेंट लागू होने के बाद इन लोगों ने सेल्फ असेसमेंट के प्रपत्र ही जमा नहीं किए हैं। इसके चलते नये रिकाॅर्ड में इन लोगों के नाम गायब हैं। यह भवन स्वामी वर्ष 2015 से संपत्ति कर नहीं दे रहे हैं। निगम ने इन सभी को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगम की टीम स्वयं इनकी संपत्ति की पैमाइश कराएगी। साथ ही वर्ष 2015 से इनसे संपत्ति कर वसूला जाएगा। इस संपत्ति कर पर पैनल्टी भी लगाई जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक साढ़े तीन हजार भवन स्वामियों पर करीब दो करोड़ संपत्ति कर बकाया है। कर अधीक्षक गिरीश सेमवाल ने बताया कि जिन लोगों ने सेल्फ असेसमेंट जमा नहीं किए हैं। उनकी सूची तैयार हो चुकी है। इनको नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed