फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   No report has been filed for a month on the allegation of attack on the farmer

Roorkee News: किसान पर हमले के आरोप में एक माह से रिपोर्ट दर्ज नहीं

Thu, 11 Sep 2025 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
No report has been filed for a month on the allegation of attack on the farmer
खेत गए एक किसान को गांव के ही दो लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोप है कि एक महीने से अधिक समय होने के बावजूद भी पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने पुलिस क्षेत्र अधिकारी लक्सर से लिखित में शिकायत करते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




अलावलपुर गांव निवासी सुखबीर ने बृहस्पतिवार को पुलिस के क्षेत्राधिकारी लक्सर को लिखित में शिकायत करते हुए बताया कि 28 जुलाई 2025 सुबह करीब 9:00 बजे वह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। पुरानी रंजिश के दौरान गांव के दो लोग लाठी-डंडे लेकर खेत में आ गए और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इससे सुखवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को मौके पर आता देख मारपीट करने वाले लोग मौके से फरार हो गए थे। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया था। इस घटना को एक महीने से अधिक समय हो चुका है लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर से मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाने की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर नताशा सिंह ने मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed