{"_id":"5a6632904f1c1b6c268b5e46","slug":"171516647056-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत के मामले में आया नया मोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत के मामले में आया नया मोड़
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
लक्सर/खानपुर। महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आता नजर आ रहा है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर जहर देकर मारने का संदेह जताया है। जबकि ससुराल पक्ष गृह क्लेश के चलते आत्महत्या करने का दावा कर रहे थे। पुलिस अधिकारी तहरीर पर कार्रवाई करने की बात कहे रहे हैं।
रविवार को लक्सर क्षेत्र के प्रीतपुर निवासी विवाहिता अनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष का दावा था कि विवाहिता ने गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। सोमवार को सिविल लाइंस पोस्टमार्टम हाउस पर विवाहिता पक्ष के लोगों का तांता लगा रहा। उनका कहना था कि मृतका के शरीर चोटों के निशान हैं। इससे साफ है कि अनीता की पहले पिटाई की उसके बाद जहर देकर हत्या की गई है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग मौके पर मौजूद नहीं है। इस संबंध में शव का पंचनामा करने वाले नायाब तहसीलदार सुशील कुमार का कहना था कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। लक्सर कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि मामले को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।