फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   समूह के लाखों रुपए लेकर फरार हो रही महिला को दबोचा

समूह के लाखों रुपए लेकर फरार हो रही महिला को दबोचा

Mon, 03 Jun 2019 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
समूह के लाखों रुपए लेकर फरार हो रही महिला को दबोचा
भगवानपुर। समूह चलाने वाली एक महिला कालोनी की कुछ महिलाओं के लाखों रुपए लेकर फरार होने लगी, लेकिन इसकी महिलाओं को वक्त रहते इसकी भनक लग गई। जिसके बाद कालोनी की महिलाओं ने घेराबंदी कर सामान भर कर ले जा रहे ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे की एक कालोनी में गोरखपुर निवासी एक महिला कुछ माह से अपना मकान बना कर रह रही थी। महिला ने कालोनी की तीन दर्जन भर महिलाओं का एक समूह बना लिया था। रुड़की की बेसिक कंपनी से लाखों रुपए महिला के खाते में पहुंचे थे, जो कि समूह वाली महिलाओं को देने थे। आरोपी महिला ने रुपए निकालकर कुछ महिलाओं को तो दिए, लेकिन बाकियों को नहीं।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं सुनीता, उर्मिला, राजकली, राजेश आदि का कहना था कि आरोपी महिला अपना मकान कुछ लोगों को बेचकर रात के समय अपना सामान भर कर फरार होने की तैयारी कर रही थी। इसकी भनक लगते ही उन्होंने घेरा बंदी कर महिला के सामान का भरा ट्रक रोक लिया। इसके बाद 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने सामान से भरे ट्रक और आरोपी महिला को हिरासत में लिया। पीड़ित महिलाओं ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर रुपए वापस कराने की मांग पुलिस से की है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने महिला से पूछताछ किए जाने की तस्दीक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed