फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MDDA sealed multi-storey apartment

निर्माणाधीन बहुमंजिला अपार्टमेंट को एमडीडीए ने किया सील

Wed, 16 Nov 2022 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
MDDA sealed multi-storey apartment
विस्थापित क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए जा रहे तीन बहुमंजिला अपार्टमेंट को एमडीडीए ने सील कर दिया। एमडीडीए ने निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने पर निर्माणकर्ताओं को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को एमडीडीए की टीम ने आम बाग और निर्मल ब्लॉक में छापामारा। इस दौरान टीम ने आम बाग में एक और निर्मल बाग में दो निर्माणाधीन बहुमंजिला अपार्टमेंट को सील कर दिया। एमडीडीए के सहायक अभियंता राजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आम बाग में गौरव किंगर, निर्मल बाग में दिनेश रावत और प्राची, स्वाति के निर्माणाधीन अपार्टमेंट को सील किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि रिहायशी क्षेत्र में नियम विरुद्ध जी 4 और जी 5 श्रेणी के अपार्टमेंट का निर्माण किया जा रहा था। अपार्टमेंट के निर्माण के लिए नक्शा भी पास नहीं कराया गया था। निर्माणकर्ताओं ने नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य जारी रखा। प्राधिकरण ने तीनों अपार्टमेंट को सील कर दिया है। प्राधिकरण विस्थापित क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माणों को चिह्नित कर रहा है। निर्माणकर्ताओं को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण कार्यों की सीलिंग को लेकर अभियान जारी रहेगा। टीम में जेई मनीष रावत, सुपरवाइजर एसएन भट्ट, मेघराज और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed