फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Atul Kumar Becomes President; Durgesh Dubey Becomes Secretary

Rishikesh News: अतुल कुमार अध्यक्ष, दुर्गेश दुबे मंत्री बने

Sat, 05 Sep 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 05 Sep 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Atul Kumar Becomes President; Durgesh Dubey Becomes Secretary
अतुल कुमार अध्यक्ष, दुर्गेश दुबे मंत्री बने
विज्ञापन

ऋषिकेश। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (ऋषिकेश डिपो) में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अतुल कुमार को अध्यक्ष, दुर्गेश दुबे को मंत्री और गौरव पाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आईएसबीटी स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ऋषिकेश डिपो शाखा के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। पूरी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। यह चुनाव संपन्न कराने के लिए आशु कुकरेती, मोहित कुमार, विनोद गुसाईं को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। चुनाव में सर्वसम्मति से अतुल कुमार शाखा अध्यक्ष, दुर्गेश दुबे शाखा मंत्री, गौरव पाल कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते हुए संयुक्त रूप से डिपो के समस्त चालक, परिचालक और तकनीकी संवर्ग के कर्मचारियों का आभार जताया है। अतुल कुमार ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों के विधिक अधिकारों, वेतन विसंगतियों और संगठन की गरिमा को सुरक्षित रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed