{"_id":"6a9c1c51b3cee9f25a0a8de2","slug":"e-auto-swept-away-in-chandrabhaga-river-strong-current-drags-scooter-along-too-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-146001-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चंद्रभागा नदी में बहा ई-ऑटो, स्कूटी को भी घसीट ले गया तेज बहाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चंद्रभागा नदी में बहा ई-ऑटो, स्कूटी को भी घसीट ले गया तेज बहाव
Sat, 05 Sep 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शॉर्ट सर्किट के बाद अचानक स्टार्ट हुआ ई-ऑटो, नदी किनारे से तेज बहाव में जा गिरा
चंद्रभागा नदी में बहने लगा ई-ऑटो और स्कूटी, हादसा टला
तेज बहाव में बहते वाहनों को युवकों ने जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में लगातार हो रही बारिश के बीच चंद्रभागा नदी एक बार फिर उफान पर आ गई। शनिवार दोपहर नदी किनारे खड़ा एक ई-ऑटो शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक अपने आप स्टार्ट हो गया और तेज बहाव में जा गिरा। इस दौरान ई-ऑटो अपने पास खड़ी एक स्कूटी को भी घसीटते हुए नदी में ले गया। दोनों वाहनों को तेज बहाव में बहता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के समय ई-ऑटो में कोई सवार नहीं था। बताया गया कि लगातार बारिश के कारण चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। अचानक ई-ऑटो के नदी की ओर जाने और उसके साथ स्कूटी के भी बहने से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर कुछ युवक मौके पर पहुंचे और तेज बहाव के बीच उतरकर दोनों वाहनों को नदी के किनारे लाने का प्रयास किया। युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काफी मशक्कत की, जिसके बाद ई-ऑटो और स्कूटी को नदी के किनारे तक पहुंचाने में सफलता मिली। बाद में जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
नदी किनारे वाहन पार्क करने पर निगम को दी जाएगी सूचना
तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि चंद्रभागा नदी के किनारे वाहनों को पार्क किए जाने के संबंध में नगर निगम की टीम को सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन की ओर से लगातार अलर्ट किया जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे जाने और वहां वाहन खड़े करने से बचने की अपील की है।