{"_id":"6a9c23539629443976058cd8","slug":"firs-to-be-lodged-against-those-dumping-waste-in-rivers-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-146019-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर
Sat, 05 Sep 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीएम ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश दिए
ऋषिकेश। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी नगर निगम और शहरी निकायों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि कचरा निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से नदियों या उनके किनारे कूड़ा फेंकने वालों पर सीधे एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। संवेदनशील नदी तटों पर जाली लगाकर सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इसके अलावा, सभी निकायों को अनधिकृत डंपिंग साइटों को तत्काल चिन्हित करने, बल्क वेस्ट जनरेटर जैसे होटल और बड़ी सोसायटियों में गीले व सूखे कचरे का सेग्रीगेशन अनिवार्य करने तथा सेप्टिक टैंकों के मल का एसटीपी के माध्यम से ही निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।