फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   शटर तोड़कर दुकान से मोबाइल व नकदी चोरी

शटर तोड़कर दुकान से मोबाइल व नकदी चोरी

Fri, 01 Mar 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
शटर तोड़कर दुकान से मोबाइल व नकदी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र में एक शोरूम से 132 मोबाइल, लेपटॉप तथा 40 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आसपास क्षेत्र की सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। सुमित सेमल्टी पुत्र स्व. रामलाल सेमल्टी निवासी अमित ग्राम गली नंबर 15 गुमानीवाला ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी श्यामपुर गुमानीवाला के अमितग्राम में सेमल्टी मोबाइल शोरूम के नाम से दुकान है।
विज्ञापन

बीती बुधवार को मध्यरात्रि को कुछ अज्ञात लोग शोरूम का शटर तोड़कर भीतर घुसे व चोरी की घटना को अंजाम देते हुए 132 मोबाइल फोन, लेपटॉप तथा गल्ले में रखे 40 हजार रुपये उड़ा ले गए। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने पकड़े न जाने के डर से शोरूम में लगा सीसीटीवी कैमरा तथा डीवीसी भी निकाल दी है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर आवश्यक साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। आसपास क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में कुछ लोग मुंह पर कपड़ा बांधे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed