फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Must give notice prior to the arrival of star campaigners

स्टार प्रचारकों के आने की सूचना पहले देनी होगी

Sat, 07 Jan 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Must give notice prior to the arrival of star campaigners
पिथौरागढ़ में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

चुनाव के दौरान यदि जिले में कोई स्टार प्रचारक आएगा तो उसकी सूचना पहले ही प्रशासन को देनी होगी। इसके अलावा रैली और जुलूस के लिए भी अनुमति लेनी जरूरी होगी। प्रशासन ने पहले से लगी सारी प्रचार सामग्री, पोस्टर, बैनर तो हटा दिए हैं। अब यदि किसी ने नए सिरे से प्रचार सामग्री को सार्वजनिक स्थानों पर लगाया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


शनिवार को यहां राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने चुनाव आयोग की ओर से जारी सभी नियमों की जानकारी दी। आदर्श आचार संहिता का पालन करने, नामांकन प्रक्रिया में निर्धारित लोगों को ही लाने को कहा। चुनाव प्रचार में यदि कोई वाहन लगाया जाता है तो उसकी पूर्वानुमति लेनी होगी। नामांकन प्रक्रिया तक चार चौपहिया वाहनों को लगाने की अनुमति इस आधार पर दी जाएगी कि इसका सारा खर्चा संबंधित दावेदार के खाते में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा यदि किसी वाहन का प्रयोग प्रचार के काम में होगा तो उसे सीज कर दिया जाएगा। मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन देने की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बैठक में कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। किसी बड़े नेता के आने की सूचना पहले देनी होगी, ताकि उसी के अनुसार फोर्स की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर उम्मीदवार अपना बैंक खाता खोलेगा 
चुनाव लड़ने वाले हर दावेदार को बैंक खाता खोलना होगा। उसे चुनाव प्रचार के दौरान होने वाले रोज के खर्च को अंकित करने के लिए एक रजिस्टर भी बनाना होगा। सारे खर्च का ब्योरा उसी रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। इस रजिस्टर को किसी भी समय रिटर्निंग अफसर और निर्वाचन व्यय टीम चेक करेगी।


पुतला दहन के कार्यक्रम न किए जाएं
पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी नेता या पार्टी का पुतला फूंकने जैसे कार्यक्रम न किए जाएं। इस तरह के आंदोलनों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed