फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   40 women became self-reliant by running a collective dairy

Pithoragarh News: 40 महिलाएं सामूहिक डेयरी का संचालन कर बनीं आत्मनिर्भर

Tue, 25 Aug 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
40 women became self-reliant by running a collective dairy
पिथौरागढ़। बिण ब्लॉक के बालाकोट की 40 महिलाओं ने सामूहिक डेयरी का संचालन कर आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाया है। ये महिलाएं अन्य को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

महादेव स्वायत्त संघ बालाकोट से जुड़ी महिलाओं ने ग्रामोत्थान से छह लाख रुपये, बैंक से तीन लाख रुपये और सीएलएफ से एक लाख रुपये का सहयोग लेकर सामूहिक डेयरी स्थापित की। कलावती देवी डेयरी का संचालन करती हैं। उनकी अध्यक्षता में समूह से जुड़ी महिलाएं 200 लीटर दूध को एकत्रित कर बाजार में बेच रही हैं। इससे प्रत्येक महिला सात से आठ हजार रुपये महीना कमा रही है। कलावती देवी ने बताया कि इस व्यवसाय से ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को स्थायी रोजगार प्राप्त हुआ है। महिलाएं घरेलू कार्यों के साथ परिवार की आय बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


50 से 55 रुपये लीटर बिक रहा है दूध
समूह की कलावती देवी ने कहा कि दुग्ध उत्पादन महिलाओं के स्वरोजगार का बेहतर जरिया बन रहा है। इस व्यवसाय के जरिये महिलाओं को स्वरोजगार मिला है तो स्थानीय किसानों को भी दूध का स्थानीय स्तर पर बाजार मिल रहा है। स्थानीय किसान डेयरी में दूध बेच रहे हैं इसे महिलाएं बाजार तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में दूध 50 से 55 रुपये लीटर बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed