फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Artists of Darpan Kala Manch enthralled the audience at Vayurath Mahotsav

Pithoragarh News: वायुरथ महोत्सव में दर्पण कला मंच के कलाकारों ने बांधा समा

Tue, 25 Aug 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Artists of Darpan Kala Manch enthralled the audience at Vayurath Mahotsav
लोहाघाट (चंपावत)। वायुरथ महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या दर्पण कला मंच पिथौरागढ़ के कलाकारों के नाम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मोहन सिंह ढेक ने किया। दलनायक हेमराज बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने अपनी गायकी और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

कलाकारों ने कुमाऊंनी लोकनृत्य के साथ झोड़ा, चांचड़ी, छपेली आदि की शानदार प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव समिति के संरक्षक सचिन जोशी और अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन भूवन चौबे और गौरव पांडेय ने किया। इस दौरान कैलाश पांडेय, महेश पांडेय, गौरव पांडेय, योगेश ओली, त्रिभुवन चंद्र तिवारी, प्रेम चौबे, हयात सिंह माहरा, हर सिंह बिष्ट, बृजेश माहरा, नीरज करायत, नितिन मुरारी, सुनील चौबे, मयंक ओली, पंकज पुजारी, डॉ. महेश ढेक, प्रकाश खर्कवाल और मदन पुजारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed