{"_id":"6a8dd235d00f38ea3709cbab","slug":"open-the-doors-o-mother-open-the-gates-o-bhavani-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-146016-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़..
Tue, 25 Aug 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुवानी(पिथौरागढ़)। रामगंगा घाटी में आयोजित सातूं-आठूं महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं ने खेल और झोड़ा-चांचरी की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों से समा बांधा। कार्यक्रम स्थल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
सातूं-आठूं महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव आनंद रावत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरूआत महिला सांस्कृतिक कमेटी मुवानी ने माता के भजन से की। इसके बाद स्थानीय लोक गायकों के कुमाऊंनी गीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कन्या जूनियर हाईस्कूल, प्रगति पब्लिक स्कूल, शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार स्कूल के बच्चों ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। पीपलतड़ के दीपक सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने खेल लगाकर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। इस दौरान महोत्सव समिति के अध्यक्ष रमेश बम, दीपक कार्की, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह कार्की, संजय वर्मा, विक्रम कठायत, डीबी पाल, मेहर सिंह कठायत, सहित कई लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सातूं-आठूं कार्यक्रम में झोड़ा चांचरी का किया गायन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सीमांत सेवा फाउंडेशन ने बेड़ीनाग में सातूं-आठूं पर्व के अवसर पर मेहंदी और पारंपरिक झोड़ा-चांचरी गायन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए लोक संस्कृति के रंगों को जीवंत किया। महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों में सज-धजकर एक-दूसरे को मेहंदी लगाई और उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हुए झोड़ा-चांचरी गायन और नृत्य किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा, संयोजक मंजू बाफिला, सह संयोजक विनीता बाफिला, माधवी कार्की, नीरु कार्की, हिना पंत, हेमवंती पंत, जिला संघ चालक गोविंद खाती, जीवन पंत, डॉ. सिद्धार्थ पाटनी सहित कई लोग मौजूद रहे।