फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Invirnmental Workshop in gangolihat

पर्यावरण संरक्षण जिम्मेदारी, साझेदारी और भागीदारी के साथ करने की जरूरत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Invirnmental Workshop in gangolihat
गंगोलीहाट में आयोजित कार्यशाला में जानकारी देते विशेषज्ञ। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. आरएस रावल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से पानी की कमी हो रही है। खेती और मानव स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। जिम्मेदारी, साझेदारी और भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण हो सकता है।
विज्ञापन

हिमालयन ग्राम विकास समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का विषय था अवकृमित भूमि का पुनर्स्थापन एवं आजीविका। इसमें संस्थान के निदेशक डॉ. रावल ने हिमालय को संवेदनशील बताया। कहा कि अगर विश्व का तापमान डेढ़ डिग्री बढ़ेगा, तो हिमालय का तापमान चार डिग्री बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब हमें समय गंवाए बिना प्रकृति का संरक्षण करना होगा तभी हम आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ बचा पाएंगे। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आईडी भट्ट ने औषधीय प्रजातियों की खेती का आह्वान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक ने पर्यावरण संरक्षण में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने आभार जताया। शोधार्थी विभाष ध्यानी ने संचालन किया। कार्यशाला में रेंजर मनोज सनवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू असवाल, प्रभारी उद्यान वीपी गोस्वामी समेत कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पिरूल से मिलेगा स्वरोजगार
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. डीएस बिष्ट ने कहा कि पिरूल से स्वरोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि युवाओं को पिरूल से बायोब्रिकेट बनाने का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगल की आग के प्रमुख कारण पिरूल के कई उत्पाद बनाकर युवा स्वरोजगार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed