फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   badee bedardee se homagaard ka kiya katl

बड़ी बेदर्दी से होमगार्ड का किया कत्ल

Sat, 13 Apr 2019 10:46 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , कनालीछीना (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , कनालीछीना (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 13 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
badee bedardee se homagaard ka kiya katl
पिथौरागढ़ मोर्चरी में पुलिस अधिकारियों के साथ मृतक हेम के परिजन। - फोटो : पिथौरागढ़
डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के नैनी मतदान केंद्र पर ड्यूटी के आए कालाढूंगी निवासी होमगार्ड हेम चंद्र (45) की बड़ी बेदर्दी से हत्या की गई थी। अल्मोड़ा से आई फोरेंसिक टीम की जांच में यह बात सामने आई है। पड़ताल में यह भी सामने आया कि डेढ़ किलोमीटर तक खून के छींटे देखकर यह माना जा रहा है कि हत्यारे हेम चंद्र को घसीटते हुए घटनास्थल तक लाए थे। यहीं पर उसकी पैंट से उसका गला एक पेड़ से बांध दिया था। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि हत्या की वजह पता नहीं चली है, मामले की जांच जारी है। थानाप्रभारी कनालीछीना मामले की जांच कर रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


 कालाढूंगी, धमोला क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी जिला नैनीताल निवासी होमगार्ड हेम चंद्र (45) पुत्र विशन राम की मतदान के लिए ड्यूटी कनालीछीना स्थित नैनी बूथ पर लगी थी। 11 अप्रैल को मतदान के बाद से वह गायब थे। पीठासीन अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कनालीछीना थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इधर, शुक्रवार को नैनी के जंगल में कांबिंग के दौरान होमगार्ड का शव पुलिस को मिला। शनिवार को अल्मोड़ा से तीन सदस्यीय फोरेंसिक टीम सुबह 9.30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। सीओ राजन सिंह रौतेला, एसओ अशोक धनगड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीओ रौतेला ने बताया कि नैनी बूथ से होमगार्ड का शव डेढ़ किमी दूर जंगल में मिला। घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर सीओ ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून, बाल आदि के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए हैं। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौजूद रहे। तहसीलदार केएस धौनी की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, जानकारी मिली है कि पुलिस ने गांव के कुछ युवकों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक इस मामले में कुछ खास पता नहीं चला है। होमगार्ड की निर्दयता से हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेढ़ किमी तक पड़े हैं खून के छींटे
पिथौरागढ़। होमगार्ड हेम चंद्र पांच बजे मतदान समाप्त होने के  बाद गायब हो गया था। प्राथमिक विद्यालय नैनी बूथ जंगल के बीच में है। होमगार्ड को हत्यारे बांज के जंगल में डेढ़ किमी तक घसीटते हुए ले गए। जंगल में जहां-तहां बांज के पत्तों के बीच और पत्थरों में उसे घसीटे जाने और खून के छींटे पड़े हैं।


नैनी प्राथमिक विद्यालय पहली बार बना मतदान केंद्र
कनालीछीना। नैनी और लमड़ा के ग्रामीणों की समस्या देखते हुए इस बार लोकसभा चुनाव में नैनी प्राथमिक विद्यालय को पहली बार मतदान केंद्र बनाया गया। दुर्भाग्य से पहली बार ही वीभत्स हादसा हो गया। दोनों गांवों के ग्रामीण पूर्व में 6-10 किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर पाली मतदान केंद्र में जाते थे। नैनी में 10 गांवों के करीब 50 लोग रहते हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गांव के कुछ युवाओं से मामले में पूछताछ की है लेकिन अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। होमगार्ड की निर्दयता से हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed