{"_id":"5f344dcd8ebc3e3cab6e5cf1","slug":"terrists-problem-shrinagar-news-jmu2164226191","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ जारी है सेना का प्रहार, कश्मीर घाटी में तीन दिन में दो आतंकियों समेत 14 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद के खिलाफ जारी है सेना का प्रहार, कश्मीर घाटी में तीन दिन में दो आतंकियों समेत 14 गिरफ्तार
Thu, 13 Aug 2020 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन पिछले कई दिनों से जारी है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। पिछले तीन दिन में दो आतंकियों और 12 आतंकी समर्थकों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। आतंकी संगठनों को इससे बड़ा झटका है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी सुरक्षाबलों ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी के इनपुट पर कुपवाड़ा में एक आतंकी और चार ओजीडब्ल्यू(आतंकियों के मददगार) को गिरफ्तार किया था। वहीं सोमवार को बारामुला जिले के सोपोर में नाके के दौरान दो आतंकी समर्थकों को हथियारों और विस्फोटक के साथ पकड़ा गया था। बुधवार को बांदीपोरा में एक आतंकी और तीन ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। बाद में इनसे पूछताछ के आधार पर तीन और को पकड़ा।
विज्ञापन
अब पूरा ध्यान उत्तरी कश्मीर पर
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर में लगभग आतंक का सफाया करने के बाद अब सुरक्षाबलों का ध्यान उत्तरी कश्मीर पर है। इसी के चलते पिछले करीब एक महीने से आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसमें कामयाबी भी मिल रही है।
विज्ञापन