फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students displayed their talent in the district level art festival.

Pauri News: जिलास्तरीय कला उत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 16 Oct 2025 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 16 Oct 2025 04:39 PM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent in the district level art festival.
पौड़ी। शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा के तहत आयोजित जिलास्तरीय कला उत्सव- 2025 में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने गायन, नृत्य, नाटक आदि विधाओं की सतरंगी छटा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित जीआईसी पौड़ी नगर के सभागार में आयोजित जिलास्तरीय कला उत्सव का उद्घाटन विधायक राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने छात्र छात्राओं के बीच इस प्रकार के कार्यक्रमों को छात्रों के विकास के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन

एकल नृत्य (शास्त्रीय) में सेंट थॉमस कांवेंट स्कूल की पावनी बहुगुणा, समूह नृत्य (लोकनृत्य) में राइंका पौड़ीनगर के हर्षित, आरजू, पूनम व सुप्रिया की टीम जबकि समूह गायन में राइंका श्रीनगर के उर्वशी व टीम के साथ ही वादन समूह में राइंका मुंडनेश्वर प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल गायन व संगीत वादन में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार के आयुष बडोनी व आंचल प्रथम रहे। संगीत वाद्य (ताल वाद्य) में राइंका चिपलघाट के अंशुल रावत, दृश्य कला (खेल खिलौने स्थानीय) में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार की अनन्या जोशी, दृश्य कला (द्विआयामी) में राइंका पौड़ी की कविता, दृश्य कला (त्रिआयामी) में राउमावि उफल्डा के अभिजीत ने प्रथम स्थान पाया। कहानी वाचन में जीजीआईसी श्रीनगर की हिमांशी व सानिया जबकि नाटक में राकंउमावि ल्वाली की प्रियांशी, साक्षी, सुहाना व सोनाली की टीम ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रभारी सीईओ नागेंद्र बर्त्वाल, डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह, बीईओ पौड़ी मास्टर आदर्श, प्रधानाचार्य भातखंडे संगीत महाविद्यालय अनिल बिष्ट, जिला समंवयक गरिमा व्यास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed